Cane UP में आपका स्वागत है। यह एक स्वतंत्र और सूचनात्म वेबसाइट है, इसका संचालन किसी भी सरकारी विभाग द्वारा नहीं किया जाता है। eCaneup.com पर Cane UP से जुड़ी जानकारी जैसे गन्ना पर्ची, गन्ना कैलेंडर, गन्ना तौल और गन्ना भुगतान आदि को सरल भाषा में समझाया गया है।

Cane UP 2025: eGanna, चेक गन्ना पर्ची & कैलेंडर @Caneup.in

Cane UP उत्तर प्रदेश सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसे खास तौर पर प्रदेश के गन्ना किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया है। किसान enquiry.caneup.in पोर्टल की हेल्प से अपनी गन्ना पर्ची (Supply Ticket), पर्ची कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, तौल रिकॉर्ड, भुगतान स्थिति, सर्वे विवरण, शुगर मिल का नाम, गत वर्ष तौल और गन्ना मूल्य आदि सुविधाओं का लाभ सकते हैं। जब से Cane UP पोर्टल लांच हुआ है तब से किसानों को मिल और सोसाइटी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते वे घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

Cane UP (eGanna) क्या है?

Cane UP या E-Ganna एक एप्लीकेशन/वेब पोर्टल है जिसको उत्तर प्रदेश सरकार ने UP के गन्ना किसानों के लिए चालू किया है इस पोर्टल पर किसान अपनी गन्ना पर्ची, पर्ची कैलेंडर, गन्ना तौल, गन्ना भुगतान स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी डिजिटली रूप में पा सकते हैं। जिसके कारण यूपी के गन्ना किसानों का काफी समय बचता है।

Cane UP पोर्टल पर गन्ना पर्ची कैसे चेक करें?

जो किसान अपने गन्ने की पर्ची को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वो नीचे बताए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले यूपी गन्ना के आधिकारिक पोर्टल https://enquiry.caneup.in/ पर विजिट करें।
  2. अब अपना डाटा देखने के लिए ऊपर बॉक्स में कैप्चा कोड डालकर View बटन पर क्लिक करें।
  3. Cane UP Portal
  4. इसके बाद अपना खाता सर्च करने के लिए UGC कोड या डिस्ट्रिक्ट, फैक्ट्री, विलेज और ग्रोवर नेम आदि को चुनें।
  5. Cane UP Search
  6. सभी डिटेल्स देते ही आपकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी, जिसमें आपको ग्रोवर नेम, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर, सप्लाई सेंटर और अन्य जानकारी देखने को मिलेगी।
  7. अब नीचे मेनू में जाकर सप्लाई टिकट पर क्लिक करें।
  8. Supply Ticket
  9. क्लिक करते ही आपकी गन्ना पर्ची ओपन हो जाएगी, जिसमें आप गन्ना पर्ची संख्या, पर्ची जारी होने की तिथि, गन्ना लाने की तिथि और आपूर्ति साधन आदि जानकारी देख सकते हैं।

Cane UP पोर्टल पर गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसें देखें?

गन्ना कैलेंडर देखने के लिए नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करें:

  1. अपने मोबाइल में कैन यूपी पोर्टल https://enquiry.caneup.in/ खोलें।
  2. इसके बाद कैप्चा कोड भरें फिर अपना UGC कोड या अन्य जानकारी चुनकर अपनी प्रोफाइल ओपन करें।
  3. फिर नीचे दिख रही मेनू में से गन्ना कैलेंडर वाला बटन दबाएं।
  4. Ganna Calendar
  5. अब लेटेस्ट गन्ना कैलेंडर ओपन हो जाएगा, जिसमें आप अपनी सभी गन्ना पर्चियों का विवरण देख सकते हैं।

E-Ganna ऐप से गन्ना पर्ची, गन्ना पर्ची कैलेंडर व गन्ना भुगतान कैसे चेक करें?

  1. सबसे पहले प्ले स्टोर से eGanna Cane UP ऐप को अपने मोबाइल में Install करें।
  2. ऐप को ओपन कर, अपनी भाषा को चुनें और Register Farmer वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी किसान प्रोफाइल में जाने के लिए अपना UGC Code डालें या फिर District, Factory, Farmer Code और Village Code आदि का चुनाव करें।
  4. eGanna App
  5. अब प्रोफाइल पेज पर आपको Calendar, Supply Ticket (गन्ना पर्ची) और Payments (गन्ना भुगतान) आदि का ब्यौरा देखने को मिलेगा।
  6. गन्ना कैलेंडर देखने के लिए Main Calendar वाले बटन पर क्लिक करें।

घोषणा-पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

घोषणा-पत्र भरते समय किसान निम्न दस्तावेज अपने साथ रखें-

  • किसान UGC आईडी
  • खतौनी संख्या/गाटा संख्या/भूमि-पुस्तिका
  • बैंक पासबुक
  • आधार कार्ड
  • आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर

घोषणा-पत्र 2025-26 कैसे भरें?

सभी गन्ना किसान ये स्टेप्स फॉलो करके अपना घोषणा पत्र भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://enquiry.caneup.in/ पर जाएं।
  2. कैप्चा कोड और UGC कोड डालकर अपनी प्रोफाइल में पहुंचे।
  3. टॉप मेनू में दाएं ओर दिख रहे घोषणापत्र वाले बटन पर क्लिक करें।
  4. Ghoshanpatra
  5. अब Bank Account Number या Aadhaar Number किसी एक को चुनकर उसके लास्ट 4 अंक दर्ज कर अपना Mobile Number भरें और सत्यापित करें बटन पर क्लिक करें।
  6. Verification
  7. सत्यापित करने के बाद अपना जिला, तहसील और राजस्व का नाम देखकर Save बटन पर क्लिक करें।
  8. अब भूमि विवरण में आपको प्लॉट का गांव, खतौनी खाता संख्या, गाटा संख्या, गाटा संख्या हेक्टियर में और शेयर प्रतिशत (भूमि में आपका हिस्सा) जैसी जानकारियों को बड़े ध्यानपूर्वक भरकर Add बटन पर क्लिक करना हैं।
  9. Land Details

    Note: घोषणापत्र Add करने के बाद यदि बॉक्स में कोई जानकारी न दिखे तो Exit होकर दोबारा फॉर्म भरें।

  10. इसी प्रकार से आप अपनी सभी गाटा संख्याओं के घोसणापत्र भरकर Add बटन पर क्लिक करें।
  11. सहमति बॉक्स को टिक कर सभी घोषणा पत्रों को डाउनलोड कर संभाल कर रखें।

Cane UP पोर्टल पर अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें?

डाटा करेक्शन या गन्ने से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. दी गई लिंक पर क्लिक करें या अपने ब्राउजर में https://enquiry.caneup.in/ लिखकर सर्च करें।
  2. अब कैप्चा कोड भरकर UGC कोड डालें OR जिला, फैक्ट्री, गांव को चुनकर अपनी प्रोफाइल में पहुंचे।
  3. इसके बाद दाएं ओर मेनू में जाकर File Complaint वाले बटन को दबाएं।
  4. अब इच्छा अनुसार Grievance Type में (Data Corrections/Complaint) में से किसी एक को चुनें।
  5. Grievance Type
  6. Grievance Sub Type में किसी एक समस्या को चुनकर, Bank Account या Aadhaar Card के लास्ट 4 अंक डालें।
  7. अब Grievance Description में अपनी शिकायत को विस्तारपूर्वक लिखें और Communication Mode, Website ही रहेगा।
  8. Grievance Form
  9. अंत में सभी जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ग्रोवर फैक्टरी आदि को देख करके Submit बटन पर क्लिक करें।

गन्ने की कुछ प्रमुख किस्में और उपज

भारत के अधिकतर हिस्सों में आपको ये गन्ने की वैरायटी देखने को मिलेगी।

गन्ना किस्म अनुमानित उपज
Co 0238 810–850 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
Colk 16202 910–920 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
Karan 17 Co 17018 914.8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
Cosa 18231 901-905 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
Co 15023 820 से 860 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

Note: ऊपर बताई गई गन्ने की उपज अनुमानित है, उपज कम या ज्यादा हो सकती है।

Frequently Asked Questions

Cane UP क्या है?

Cane UP उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल पोर्टल है जहाँ से यूपी के सभी किसान डिजिटली रूप से अपनी गन्ना पर्ची, गन्ना तौल, भुगतान की स्थिति और फैक्टरियों से जुड़ी जानकारियों को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

घोषणा-पत्र भरते समय कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होते हैं?

घोषणा-पत्र भरते समय किसान के पास UGC आईडी, खतौनी संख्या/गाटा संख्या/भूमि-पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए।

e-Ganna App क्या काम करता है?

e-Ganna ऐप पर किसान अपनी गन्ना पर्ची, पर्ची कैलेंडर, तौल रिकॉर्ड, भुगतान की स्थिति और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

Cane UP पोर्टल पर गन्ना भुगतान की स्थिति कैसे चेक करें?

पोर्टल पर गन्ना भुगतान की स्थिति जानने के लिए UGC कोड डालकर अपनी प्रोफाइल में जाएं फिर नीचे मेनू में से गन्ना तौल वाले बटन पर क्लिक करें, नीचे मूल्य वाले कॉलम में आपको गन्ना भुगतान स्टेटस दिख जाएगा।

किसान गन्ना समस्या के लिए कहाँ Contact करें?

समस्या का समाधान पाने के लिए किसान 1800-121-3203 टॉल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या Cane UP पोर्टल केवल यूपी के किसानों के लिए है?

हाँ, यह पोर्टल सिर्फ उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बनाया गया है और राज्य की सभी मिलों एवं फैक्टरियों की जानकारी दिखाता है।

Helpline Number: 1800-121-3203, 1800-103-5823 (Tollfree)

Official Email Id: Not Available